हिन्दी संसाधक |
English |
"हिन्दी संसाधक" वास्तव में उन लोगों के लिए है, जो हिन्दी के कुञ्जीपटल के प्रयोग में असुविधा अनुभव करते हैं। यहाँ मेरा प्रयास यह है कि आपको कम से कम याद रखने की आवश्यकता हो एवं जहाँ याद रखना आवश्यक हो भी तो वह आसानी से याद हो जाए। मै चाहता हूँ कि जहाँ आप थोड़ी सी भी असुविधा अनुभव करें वहाँ मुझे अवश्य सूचित करें ताकि इसे और भी सुविधाजनक बनाया जा सके।
यह इस क्रमानुदेश (प्रोग्राम) का प्रारंभिक स्वरूप है। मै इसे भविष्य में Java में परिवर्तित करने का विचार रखता हूँ। संभव हुआ तो इसमें कुछ कृतृम बुद्धि भी जोड़ने की कोशिश करूँगा ताकि आपके परामर्श पर मुझे इसमे परिवर्तन करने की आवश्यकता ही न रहे वरन यह स्वयं ही आपकी आदतों को समझ कर स्वयं में परिवर्तन ला सके। यह सब आपके प्रोत्साहन से ही हो सकता है अतः आपके प्रत्युत्तर की प्रतीक्षा रहेगी।
यदि आप अधिक समय तक अंतरजाल के साथ नहीं रहते तो आप यहाँ से हिन्दी संसाधक को डाउनलोड कर सकते हैं। यद्यपि इसे किसी बाहरी मुद्रलिपि (फॉन्ट) की आवश्यकता नहीं है, क्योंकि यह स्व्यं की अन्तर्निहित मुद्रलिपि (फॉन्ट) का उपयोग करता है, फिर भी आप अन्य जालस्थलों (जैसे Google आदि) को हिन्दी में देखने हेतु यहाँ से Pragya.ttf मुद्रलिपि (फॉन्ट) डाउनलोड कर सकते हैं। इस मुद्रलिपि (फॉन्ट) में हिन्दी एवं इंग्लिश दोनो लिपियों के मुद्राक्षर (ग्लिफ) मौजूद हैं। ऐसा होने के कारण मिली जुली लिपियों को पढ़ने में आने वाली समस्याएँ हल हो जातीं है।
यह संसाधक स्वतः सुधार की सामर्थ्य रखता है अतः जब भी आप कोई ऐसा शब्द टंकित (टाइप) करते है जो इसके सुधार शब्दकोश में उपस्थित है तो यह उसे संबंधित सही शब्द से प्रतिस्थापित कर देता है। ऐसा आपके Space या Enter कुञ्जी दबाने के तुरंत बाद होता है। हर बार जब आप इन कुञ्जियों को दबाते हैं तो एक और घटना होती है, शब्द के अंत में यदि हलन्त है लो वह अदृश्य हो जाता है। स्वतः सुधार को निष्क्रिय करने हेतु Space या Enter कुञ्जी का प्रयोग करते समय Shift कुञ्जी को दबाए रखें।
अनुवादन के कुञ्जीपटल का स्वरूप इस प्रकार है:-
| अ | आ ा | इ ि | ई ी | उ ु | ऊ ू |
| a | aa A | i | ii I ee | u | uu U oo |
| ऍ ॅ | ऎ ॆ | ए े | ऐ ै | ||
| E | ~e | e | ai | ||
| ऑ ॉ | ऒ ॊ | ओ ो | औ ौ | ् | |
| O | ~o | o | au ou | .h | |
| ं | ँ | ः | ऋ ृ | ऌ ॢ | ॡ ॣ |
| .n | .N | H | R | LR | LRR |
| क | ख | ग | घ | ङ |
| k | kh | g | gh | G |
| च | छ | ज | झ | ञ |
| ch | chh | j | jh | J |
| ट | ठ | ड | ढ | ण |
| T | Th | D | Dh | N |
| त | थ | द | ध | न |
| t | th | d | dh | n |
| प | फ | ब | भ | म |
| p | ph f | b | bh | m |
| य | र | ल | ळ |
| y | r | l | L |
| व | स | श | ष |
| v w | s | sh S | shh Sh |
| ह | क्ष | त्र | ज्ञ |
| h | x kshh kSh | tr | jJ gy (gY=ग्य) |
| क़ | ख़ | ग़ | ज़ |
| q k. | kh. | g. | z j. |
| ड़ | ढ़ | ऩ | फ़ |
| D. | Dh. | n. | ph. f. |
| य़ | ऱ | ऴ | ॐ |
| y. | r. | L. | OM AUM |
| ऽ | ॰ | । | ॥ |
| .a | .o | .. | ... |
Inscript कुञ्जीपटल का स्वरूप इस प्रकार है:-